राज्य समाचार

बीरगांव नगर निगम को छोडकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने आम निर्वाचन  के संबंध में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा करने के तत्काल बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता बीरगांव नगर निगम को छोडकर पूरे जिले में लागू होगी। कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि आम निर्वाचन की अधिसूचना 20 जनवरी को जारी की कर दी गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 22 से 28 जनवरी तक अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा करा सकेंगे। वहीं 25 व 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएगें। नगरीय निकाय क्षेत्र के निर्वाचन लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएगें। प्रथम चरण में आंरग और अभनपुर द्वितीय चरण में तिल्दा और धरसींवा में चुनाव होगा। दोनों चरणों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन जमा कर सकेगें। वहीं प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी तथा द्वितीय चरण 20 फरवरी को होगा। प्रथम चरण की मतगणना 18 तथा द्वितीय चरण की मतगणना 21 फरवरी को होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा व मनीष मिश्रा, नवीन कुमार ठाकुर, पंजीयक आस्था राजपूत, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार केसरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चौबे की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अफिसर के रूप में सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप की डयूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय रायपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए है, इसी तरह नगरीय निकाय रायपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 79 हैं। इनमें 5 लाख 15 हजार 301 पुरूष, 5 लाख 20 हजार 524 महिला एवं 254 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button