राज्य समाचार

पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाला वन विभाग का अधिकारी लाइन अटैच

खाई में गिरी कार, एसईसीएल के दो कर्मचारियों की मौत वहीं दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार सवार दो एसईसीएल कर्मचारियों की मौत हो गई वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। खाई में कर गिरने से एसईसीएल के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मदनपुर घाटी के पास हुआ। कार कई बार पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल के चार कर्मचारी आज शनिवार की सुबह कुसमुंडा से सूरजपुर के श्रीनगर कोटपटना जा रहे थे। तभी बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाटी के पास तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार कई बार पलटी खाते हुए खाई में गिरी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घटना को देखा और मदद की तथा पुलिस और संजीवनी 108 एंबुलेंस को बुलाया।

सूचना पाकर जब बांगो पुलिस पहुंची तो उन्हें कार के परखच्चे उड़े हुए मिले। मौके पर ही दो कार सवार कर्मचारियों की मौत हो गई थी। वही दो गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें पुलिस ने संजीवनी 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में कार्यरत था। वही रुद्रेश्वर गोड केबल विभाग में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार जब कार पलटी तो दोनों कार के नीचे दब गए थे। इन दोनों के अलावा कर में सवार एसईसीएल के दो अन्य कर्मचारी बिहारी प्रजापति तथा श्याम लाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button