राज्य समाचार

26 दिन में ही राज्य सरकार ने की कांकेर कलेक्टर की छुट्टी…. डोमन सिंह को कांकेर डीएम से मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया

रायपुर । राज्य सरकार ने कांकेर कलेक्टर डोमन सिंह की छुट्टी कर दी है। सिर्फ 26 दिन में ही डोमन सिंह को हटा दिया गया । 4 फरवरी को डोमन सिंह को मुंगेली से कांकेर का कलेक्टर बनाया गया था। डोमन सिंह को कलेक्टर कांकेर से हटाकर मंत्रालय में पोस्ट किया गया है, उन्हें मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं डोमन सिंह की जगह पर दुर्ग के अपर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। डोमन सिंह भी राज्य प्रशासनिक सेवा के IAS प्रमोट हुए थे। वो 2009 बैच के अफसर हैं, वहीं कुमार लाल चौहान भी प्रमोटी आईएएस हैं, वो भी 2009 बैच के ही अफसर हैं।

हाल ही में हुए तबादले में डोमन सिंह को मुंगेली कलेक्टर से कांकेर कलेक्टर बनाया गया था। जबकि कांकेर की कलेक्टर रानू साहू को बालोदा का कलेक्टर बनाया गया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button