17/04/2026

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी, विधवा महिला ने की निष्पक्ष जांच की मांग

0

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। महिला-बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 12 में पात्र महिला को दरकिनार कर अपात्र महिला की नियुक्ति का आरोप लगाया गया है। इस मामले में एक विधवा महिला ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।

नियुक्ति में अनियमितता का आरोप:
शिकायतकर्ता पार्वती बंजारे ने बताया कि वह चयन सूची में पहले स्थान पर थीं, लेकिन नियुक्ति सूची में तीसरे स्थान पर रहीं एक अन्य महिला को नियुक्त किया गया।

जनदर्शन के माध्यम से शिकायत:
पार्वती बंजारे ने सारंगढ़ के कलेक्टर धर्मेश साहू को शिकायत दर्ज कराई है और नियुक्ति को निरस्त कर पात्र महिला को नियुक्त करने की मांग की है।

आरटीआई के तहत जानकारी मांगी:
पार्वती ने जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत भर्ती प्रक्रिया की जानकारी मांगी, लेकिन विभाग ने उन्हें जवाब नहीं दिया।

पैसे के लेन-देन का आरोप:
पीड़िता ने विभाग पर पैसे लेकर गलत तरीके से नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं की सूची कार्यालय के बाहर सार्वजनिक की गई थी, जिससे गड़बड़ी साफ नजर आ रही है।

जिला अधिकारी का जवाब
जब इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र ठाकुर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने छुट्टी और विवाह कार्यक्रम में व्यस्त होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया।

इस मामले में जिला प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। गड़बड़ी के आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि योग्य और पात्र महिला को न्याय मिल सके।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News