मनोरंजन

इरफान खान जल्द ही ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शूरू करेंगे: तिग्मांशु धुलिया

इरफान खान अपना इलाज करवाकर भारत लौट चुके हैं। वह जल्द ही अपने आने वाली फिल्म ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। फिल्ममेकर तिग्मांशु धुलिया ने इरफान खान से जुड़ी कुछ बातों का जवाब दिया है।
तिग्मांशु ने बताया, मैं इरफान खान से उनके इंडिया आने के बाद मिला हूं। इरफान ने उन्हें बताया है कि वह जल्द ही हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। पहले आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान खान कम से कम 1 साल तक काम नहीं करने वाले थे।
हिंदी मीडियम के सीक्वल में सबा कमर नहीं नजर आने वाली हैं।ना ही साकेत चौधरी इसे डायरेक्ट करने वाले हैं।
हिंदी मीडियम के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने पहले कहा था- स्क्रिप्र तैयार है। बस फाइनल टच दिया जा रहा है। हो सकता है अगले महीनें फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाए। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। फिल्म में इरफान खान के साथ राधिका आप्टे नजर आने वाली हैं। पहले हिंदी मीडियम 2 में इरफान खान के साथ करीना कपूर नजर आने वाली थीं।
आपको बता दें मार्च 2018 में इरफान खान ने बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हैं। जिसका इलाज कराने के लिए वह लंदन जा रहे हैं। इलाज कराने के बाद अब इरफान खान भारत वापिस आ चुके हैं।
इन दिनों तिग्मांशु धुलिया अपनी आने वाली फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म मिलन टॉकीज में अली फजल और श्रद्धा श्रीनाथ नजर आने वाली हैं। मिलन टॉकीज 15 मार्च 2019 को रिलीज होने वाली है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button