12/04/2026

महिला को एक कॉल पर मिला महतारी वंदन योजना की राशि

0
brakin

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 42 भीमनगर निवासी सोनल निर्मलकर ने महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पिछले 8 माह से राशि योजना की राशि नहीं मिल रही है। जबकि उनका बैंक खाते का डीबीटी और आधार दोनों से लिंक हो गया है। उन्होंने इसको लेकर कलेक्टोरेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके तुरंत बाद संबंधित विभाग ने आवेदक को जानकारी दी. उनके बैंक खाते में नंबवर 2024 तक की राशि हस्तांतरित की गई हैं। जिसके बाद आवेदिका श्रीमती निर्मलकर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News