राज्य समाचार
नितिन नवीन का धरमजयगढ़ नही आए खराब विजिबिलिटी के कारण रायगढ़ में नहीं उतर सकी फ्लाइट

रायगढ़- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। कम विजिबिलिटी के कारण उनका विमान रायगढ़ स्थित जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। इसके बाद उनका दौरा रद्द करने का फैसला लिया गया। नितिन नवीन को धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना था।
खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक, कम दृश्यता के चलते विमान को रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसी वजह से नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई थीं, लेकिन विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने से उनका पहुंचना संभव नहीं हो सका।
CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी होंगी शामिल
नितिन नवीन के दौरे के रद्द होने के बाद अब जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगे। धरमजयगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दोनों नेता मौजूद रहेंगे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info