राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में मतगणना की तैयारियां पूरी, 12 से 30 राउंड में होगी वोटों की गिनती, जानें कितने बजे से खुलेंगी EVM

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान की आगामी तीन दिसंबर को मतगणना होगी. इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 राउंड्स में मतगणना होगी. इसके बाद कसडोल में 29 राउंड्स होंगे. वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 राउंड्स में मतगणना होगी. कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मतगणना के दौरान उम्मीदवार किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे, जबकि उनके एजेंट सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे.

मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी रखी जाएगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


मतगणना की पूरी कार्रवाई मतगणना और सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति और निगरानी में होगी. इस दौरान प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर उम्मीदवार या उनके एजेंट की उपस्थिति और प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जांच की जाएगी. इसके अलावा सभी चक्रों की गणना पूर्ण होने पर पांच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपेट) का ड्रॉ के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा. पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी रखी जाएगी.

मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी. सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आईपेड, रिकार्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे. मतदान के बाद ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है. 1181 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button