ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेली में शासकीय नल-जल योजना के लोहे के पाइप चोरी का मुख्य सरगना गिरफ्तार, रायपुर से पकड़ा गया आरोपी…

Spread the love

मुंगेली     मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में शासकीय नल-जल योजना के लिए रखे लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोरमी पुलिस ने आरोपी अमित सिंह ठाकुर को रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर 17 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड गाड़ाटोला मोड़ के पास शासकीय नल-जल योजना के निर्माण स्थल पर 30 नग डीआई पाइप रखे गए थे। इनमें से 10 जून 2026 को 24 नग डीआई पाइप चोरी हो गए थे। चोरी किए गए पाइपों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई। मामले में प्रार्थी बालगा भास्कर राव ने 26 जून को लोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 272/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

 

 

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किए गए पाइप अनुपपुर-शहडोल मार्ग पर कुदौली स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और कबाड़ी दुकान संचालक अनुज कुमार नामदेव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के पाइप 13 जून को ट्रक क्रमांक CG 04 MG 3817 से लाए गए थे। पुलिस के अनुसार, पाइप मुख्य सरगना अमित सिंह और ट्रक चालक से खरीदकर दुकान में रखे गए थे।

पुलिस ने कबाड़ी दुकान से चोरी किए गए पाइप बरामद किए और आरोपी अनुज कुमार नामदेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना एवं जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश को 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। पुलिस के मुताबिक, उक्त बालक चोरी के पाइप ट्रक में भरकर बिक्री के लिए भेजने में शामिल था। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी और न्यायालय के आदेश पर बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button