राज्य समाचार

सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी हरीश राव पर जिलाबदर की तैयारी, आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

Spread the love

 

कोरबा ।  जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में चर्चित सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस ने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी, कोरबा को भेज दिया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के गुंडों, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसईबी थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की गंभीर घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी हरीश राव के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिलाबदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हरीश राव उर्फ गोलू एक सक्रिय और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और व्यवहार में सुधार नहीं आने के कारण उसे पहले से ही गुंडा बदमाश घोषित किया गया था।

अब हालिया सीएसईबी मारपीट कांड में उसकी संलिप्तता को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ जिलाबदर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस केवल मुख्य आरोपी तक ही सीमित नहीं है। सीएसईबी मारपीट कांड में शामिल अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है। जिन आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर पाया जाएगा, उन्हें गुंडा सूची और निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऐसे सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले के नागरिकों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण मिल सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button