राज्य समाचार

अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट किया गया

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की वजह इमरजेंसी विभाग में लगे एसी में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है। घटना के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई और पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और अस्पताल स्टाफ को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अस्पताल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को खाली करवा दिया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग, सुरक्षा कर्मी और अस्पताल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि धुआं कई वार्डों तक फैलने के कारण एहतियातन मरीजों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित किया गया।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों को प्रभावित क्षेत्र में जाने से रोक दिया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button