राज्य समाचार

रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Spread the love

 

रायगढ़ । जिंदगी की रंगीन दुनिया में डांस और वीडियो रील्स के जरिए अपनी पहचान बना रही 20 वर्षीय चांदनी नेगी की कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। घर-परिवार के भीतर उपजे विवाद ने ऐसा गहरा असर डाला कि युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेड़ा नवापारा की रहने वाली मृतका चांदनी नेगी (20 वर्ष) अपने परिवार में तीन भाइयों और पांच बहनों के बीच सातवें नंबर पर थी। चांदनी सोशल मीडिया पर वीडियो रील्स बनाती थी और डांस कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी अलग पहचान बना रही थी। बताया जा रहा है कि वह इससे कुछ आय भी अर्जित करती थी।

 

परिजनों को जहर खाने की दी जानकारी

परिजनों के मुताबिक, 17 जून को चांदनी का अपने भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके अगले दिन 18 जून को वह घरघोड़ा से रायगढ़ आने के लिए बस में सवार हुई। यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी होने पर उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है।

 

 

सूचना मिलते ही रिश्तेदार उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। बाद में उसकी बहन और जीजा मौके पर पहुंचे और बेहतर उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चांदनी की जान नहीं बच सकी।

 

जांच में जुटी पुलिस

एक उभरती हुई जिंदगी का इस तरह अचानक खत्म हो जाना कई सवाल छोड़ गया है। जिस लड़की की पहचान मंच और मोबाइल स्क्रीन पर मुस्कान से थी, उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button