राज्य समाचार

रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

Spread the love

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही झगड़ा, मारपीट और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जूटमिल पुलिस ने काशीराम चौक, गढ़उमरिया, जूटमिल मार्केट एरिया और अन्य संवेदनशील इलाकों में बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया। देर रात तक चले इस अभियान में पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा भी शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस और 6वीं बटालियन के जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस टीम ने ओडिशा हाईवे, काशीराम चौक, गढ़उमरिया और युवकों के अड्डेबाजी वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। थाना प्रभारी ने युवकों को थाना बुलाकर समझाइश दी कि वे झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी, समूहबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की। नागरिकों से कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में बदमाशी, आवारागर्दी, शराबखोरी या अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान बीट आरक्षकों और थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी लोगों को उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके।

 

फ्लैग मार्च के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और उन्हें भविष्य में कानून व्यवस्था भंग न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुंडागर्दी, मारपीट, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से निर्भीक होकर पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस ने यह भी कहा कि जिले में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button