कोरबा को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात: अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा निःशुल्क डायलिसिस उपचार

कोरबा। शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी और जनहितकारी पहल के तहत Rotary Club of Korba एवं Meena Jain Memorial Hospital के संयुक्त तत्वावधान में
ROTARY – MJM DIALYSIS CENTER” का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मंगलवार 26 मई 2026 को सायं 4 बजे मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Rotary District 3261 के माननीय District Governor Rtn. अमित जायसवाल होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में CMHO कोरबा Dr. S. N. केशरी उपस्थित रहेंगे।
इस जनसेवा परियोजना के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 12 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
निःशुल्क डायलिसिस सुविधा
विशेषज्ञों के अनुसार कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में किडनी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में यह सुविधा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
आयोजकों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक सहारा देना भी है जो लंबे समय से महंगे डायलिसिस खर्च के कारण परेशान थे।
Rotary Club of Korba के अध्यक्ष Rtn. नितिन चतुर्वेदी ने कहा कि समाज सेवा और स्वास्थ्य सहायता रोटरी की प्राथमिकता रही है तथा यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं सचिव Rtn. संतोष जैन एवं हॉस्पिटल डायरेक्टर Rtn. Dr. Prince Jain ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सामाजिक पहल का समर्थन करने की अपील की है।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस पहल को कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र में “मील का पत्थर” बताते हुए इसकी सराहना की है।
Live Cricket Info
