राज्य समाचार

बोर खनन विवाद में खून-खराबा: दो भाइयों के झगड़े में हुई बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जगदलपुर : बस्तर जिले के जगदलपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत में बोर खनन को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया और मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। यह घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सिरीसगुड़ा गांव में रहने वाले मसु बघेल (60) और उनके भाई के परिवार के बीच खेत में बोर खनन कराने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में मसु बघेल को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

ग्रामीणों की सूचना पर बड़ांजी थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर से विशेष फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

 

 

 

बड़ांजी थाना पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवाद की मुख्य वजह और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button