अपराधराजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

ग्राम यात्रा की खबर और शिकायत का बड़ा असर : निगम ने तोड़ी बालको की अवैध बाउंड्रीवाल, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय मौके पर मौजूद, नेहरू नगर में बड़ी कार्रवाई… अब बेला-दोन्द्रों रोड पर अगली बारी

Spread the love

कोरबा। आखिरकार ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क की खबर और शिकायत का बड़ा असर देखने को मिला है। नगर पालिक निगम कोरबा ने बालको द्वारा बनाई गई अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया है। यह कार्रवाई बालको थाना के सामने नेहरू नगर क्षेत्र में की गई, जहां बिना अनुमति वन/राजस्व भूमि पर निर्माण किया गया था।

इस पूरे मामले को ग्राम यात्रा द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और अंततः जमीन पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयुक्त खुद पहुंचे, मौके पर खड़े होकर करवाई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। उनके निर्देश पर निगम की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला भी मौके पर उपस्थित रहे और तकनीकी स्तर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बालको प्रबंधन देखता रहा तमाशा

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान बालको प्रबंधन मौके पर मौजूद रहा, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं कर सका और पूरी बाउंड्रीवाल निगम की टीम द्वारा तोड़ दी गई।

जिस निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, वह आखिरकार जमींदोज कर दिया गया।

बिना अनुमति निर्माण—अब देना होगा खर्च भी

बताया जा रहा है कि यह बाउंड्रीवाल बिना किसी वैध अनुमति के वन/राजस्व भूमि पर बनाई गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था।

अब इस अवैध निर्माण को तोड़ने में आए खर्च की वसूली भी बालको प्रबंधन से की जाएगी, जिससे यह संदेश साफ है कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी।

बेला-दोन्द्रों रोड पर अगली कार्रवाई जल्द

सूत्रों के अनुसार प्रशासन अब बेला-दोन्द्रों रोड क्षेत्र में भी अवैध बाउंड्रीवाल पर कार्रवाई की तैयारी में है।

यानी यह कार्रवाई सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे मामले में व्यापक एक्शन देखने को मिल सकता है।

अब साफ संदेश—नियम से ऊपर कोई नहीं

इस कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि न तो कोई कंपनी और न ही कोई प्रबंधन नियमों से ऊपर है

ग्राम यात्रा की पहल और प्रशासन की कार्रवाई ने यह संदेश दे दिया है कि अवैध निर्माण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button