अपराधराज्य समाचार

मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी, शिवलिंग उखाड़कर तालाब में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

कोरबा । जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जटगा चौकी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी ने पहले शिव मंदिर में आग लगाई, इसके बाद तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की। घटना यहीं नहीं रुकी, युवक ने तालाब के पास स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंक दिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बैकुंठपुर निवासी रोहित खैरवार के रूप में हुई है, जो घटना के समय जटगा में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पहले भी इसी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मंदिर में रखे भगवान के वस्त्रों और मूर्तियों को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही शिवलिंग को नुकसान पहुंचाकर उसे तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था या उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button