राज्य समाचार

मुख्यमंत्री साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण

ग्रामीणों को गांवों में मिल रही बैंकिंग सुविधाएं

 

जशपुरनगर  ।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पद्मश्री जागेश्वर यादव, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत मौजूद रहे।

 

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के  तहत पंचायत स्तर पर बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर या ब्लॉक मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इन अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से  ग्रामीण अब अपने गांव में ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

 

 

इसमें पैसे निकालना, जमा करना तथा नए बैंक खाते खोलना भी सहज हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजनाएं एवं आयुष्मान भारत कार्ड जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल और सुलभ हो गई है, जिससे अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों की स्थापना से ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। अब उन्हें शहर आने-जाने में होने वाले खर्च और समय की चिंता नहीं करनी पड़ती, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल युग से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे न केवल डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।

 

इसके साथ ही इन केंद्रों में बिजली एवं पानी के बिलों का भुगतान भी स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकता है, जिससे आमजन को और अधिक सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के  अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर गंगाराम भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुनकुरी  सुशीला साय, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारीक, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, आयुक्त मनरेगा तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह, पीएमजीएसवाई के प्रमुख अभियंता के. के.कटारे, अधीक्षक अभियंता सोहन चंद्रा, कार्यपालन अभियंता सानुज घृतलहरे, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य गण, सरपंच गण, कृष्ण कुमार राय, नरेश नंदे, ओमप्रकाश सिन्हा, मनीष अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button