राज्य एव शहर

पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन 13 मार्च को, जिले के 127544 किसान होंगे लाभान्वित

 

बलौदाबाजार। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 13 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि का हस्तांरण सायं 5 बजे गुवाहाटी, असम से की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।

 

वहीं बलौदाबाजार जिले में 127544 पात्र किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिले में इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

 

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। इस राशि का उपयोग किसान अपनी खेती की आवश्यकताओं जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में कर सकते हैं, जिससे खेती का खर्च कम होने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जिले में 12 से 31 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर सेचुरेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

 

जिसमें किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन एवं सुधार कार्य तथा पात्र किसानों का नवीन पंजीयन आदि किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button