अपराधराजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

चेक विवाद में बवाल ? उप अभियंता की कार रोककर कथित मारपीट, अध्यक्ष पति पर दबंगई का आरोप

Spread the love

कोरबा-कटघोरा-छुरीकला। कोरबा जिले के कटघोरा-छुरीकला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वायरल वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नगर पंचायत छुरीकला में पदस्थ उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्रता की गई। आरोपों के घेरे में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति प्रीतम देवांगन का नाम सामने आ रहा है।

गोड़मा नाला के पास रोकी गई कार

सूत्रों के अनुसार घटना आज दोपहर गोड़मा नाला के पास स्थित एक व्यावसायिक परिसर (वाहन शोरूम) के सामने की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उप अभियंता की कार को ओवरटेक कर रोका गया। इसके बाद कथित तौर पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाने जैसी घटना हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

चेक से जुड़ा बताया जा रहा है मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह विवाद आमरण अनशन वाले ठेकेदार अनिल अग्रवाल के रुके हुए भुगतान से जुड़े चेक और अंतिम भुगतान प्रतिवेदन को लेकर बताया जा रहा है। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पहले से ही सवालों के घेरे में है और अब इस नए घटनाक्रम ने मामला और तूल पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल छुट्टी का आवेदन देने नगर पंचायत कार्यालय गए थे और आवेदन देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि जब वे नहीं रुके तो उनकी कार को ओवरटेक कर जबरन रोका गया।

रिपोर्ट होगी या दबेगा मामला ?

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी या फिर दबंगई के आरोपों के बीच मामला रफा-दफा हो जाएगा ?

विवाद की जड़ भुगतान को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल प्रशासनिक मर्यादा बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।


Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button