राज्य समाचार

पुनर्वास केन्द्र में आत्म समर्पित नक्सली बनेंगे साक्षर

समाज के मुख्य धारा में जुड़ने शिक्षा आवश्यक

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केन्द्र में कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जन-जन साक्षर के परिकल्पना को साकार करने जिला प्रशासन की विशेष पहल से अब आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का अनुकरणीय प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालो को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं वर्षो से भटकाव के वजह से ज्यादातर आत्मसमर्पित नक्सली शिक्षा से वंचित हुए थे उन्हे सकारात्मक विचार धारा प्रदान करने एवं उनके सुनहरे भविष्य के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सौजन्य से प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

 

शिक्षा के मुख्य धारा में जुड़ने के लिए सभी आत्मसमर्पित नक्सली युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button