मनोरंजन

श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। एक्टर श्रेयस तलपड़े (Actor Shreyas Talpade) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. वो शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म करके वो घर गए, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया है. उसके बाद उन्हें मुंबई के बेलीव्यू अस्पताल (Bellevue Hospital) में ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, अभी वो ऑब्जर्वेशन में हैं और उन्हें एंजियोप्लास्टी हुआ है. बताया जा रहा है कि वो देखरेख में तो हैं, हालांकि मामला ज्यादा गंभीर नहीं है. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार वो आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल (welcome to the jungle) की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने पूरे दिन फिल्म की शूटिंग की. वो सेट पर मजाक-मस्ती भी करते रहे. उन्होंने एक्शन सीन की भी शूटिंग की. पूरा दिन शूटिंग खत्म करके जब वो घर गए तो वो ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी उन्हें फौरन अस्पताल लेकर गईं.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button