महाशिवरात्रि पर कनकी मेला देखने आए युवक की नहर में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

कोरबा । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कनकी मेला देखने आए एक युवक की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मेले की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़वारानी के पास ग्राम कचोरा निवासी रोशन कंवर महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कनकी मेला देखने आया था। बताया जा रहा है कि मेला घूमने के दौरान वह दाएं तट नहर में नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नहर से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मेले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Live Cricket Info