राज्य समाचार

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 21 लाख का इनामी हार्ड-कोर माओवादी ने किया सरेंडर

Spread the love

 

सुकमा । मलकानगिरी पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ नक्सल संगठन का एक हार्ड-कोर माओवादी आज हथियारों के साथ मलकानगिरी पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर कर गया। सरेंडर करने वाले माओवादी की पहचान शुक्राम मड़कम के रूप में हुई है, जो कांगेरघाटी एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। उसके सिर पर शासन द्वारा 21 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

पुलिस के अनुसार, सरेंडर के दौरान शुक्राम मड़कम ने संगठन में उपयोग होने वाली एक मॉडर्न SLR बंदूक, 12 ज़िंदा कारतूस, दो लैंडमाइन, कोडेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, दवाइयाँ, नक्सली वर्दी तथा प्रोपेगैंडा पर्चे पुलिस को सौंपे।

 

बताया गया है कि शुक्राम मड़कम छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और ओडिशा के मलकानगिरी जिले के मथली थाना क्षेत्र के दलदली और सीमावर्ती इलाकों में हुई कई हिंसक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

 

नियमानुसार पूछताछ और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत रिहा किया जाएगा, साथ ही पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सरेंडर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने अन्य भटके हुए युवाओं से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button