राज्य समाचार

कार में ‘प्रेस’ लिखकर कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 15 पेटी शराब जब्त

अम्बिकापुर  । शराब तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लग्जरी इनोवा कार पर ‘प्रेस’ लिखकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में दरिमा–नवानगर के ग्राम अडची में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान लग्जरी इनोवा कार से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 15 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पूर्व में सरकारी शराब दुकान में कार्यरत था।

नौकरी से हटाए जाने के बाद वह शराब तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी पुलिस ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button