राज्य समाचार

अंबिकापुर : गुड़ फैक्ट्री में लगी भयानक आग

Spread the love

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के बिलासपुर कस्बे में बीती रात एक गुड़ फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। फैक्टरी के आसपास काफी तादाद में बच्चे थे, जो बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीनों से यह गुड़ फैक्टरी बंद थी और गुड निर्माण का सीजन खत्म होने के बाद मालिक फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें फोन पर सूचना दी है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है। यह फैक्ट्री बिलासपुर में कई वर्षों से संचालित है। इसके संबंध में कई बार जांच के बाद सील बंदी की कार्रवाई भी की गई है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button