राष्ट्रीय आविष्कार अभियान : विज्ञान में उत्कृष्ट 10 छात्र शैक्षणिक भ्रमण हेतु भोपाल रवाना

कोरिया । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन कोरिया के निर्देशानुसार आज कोरिया जिले के विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु साइंस सेंटर, भोपाल (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया विनोद कुमार राय एवं सहायक संचालक जितेंद्र गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बनाए रखते हुए भ्रमण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने विद्यालय एवं साथियों के साथ साझा करने की अपील की। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं प्रयोगात्मक ज्ञान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
शैक्षणिक भ्रमण हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची – हरिओम रजवाड़े – सेजेस चरचा, दीपांशु राजवाड़े – सेजेस चरचा, पंकज साहू – हायर सेकेंडरी स्कूल रनई, अनुराग कृष्ण पाण्डेय – हायर सेकेंडरी स्कूल रनई, सत्येंद्र कुमार पैकरा – रामानुज बैकुंठपुर, राधेश्याम पैकरा – रामानुज बैकुंठपुर, चंद्रकांत – हायर सेकेंडरी स्कूल कूड़ेली, सुजल सोनी – हायर सेकेंडरी स्कूल कूड़ेली, प्रतीक गुप्ता – सेजेस सोनहत, मो. हमजा – सेजेस बैकुंठपुर।
इस अवसर पर प्राचार्य सेजेस बैकुंठपुर लाल मोहम्मद अंसारी, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, गाइड शिक्षक कमल डडसेना (व्याख्याता, सेजेस चरचा) तथा बृजलाल दीवान (शिक्षक, माध्यमिक शाला बासनपारा) सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
Live Cricket Info