राज्य समाचार
उपभोक्ताओं को बिजली का झटका: छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें घोषित,

छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें घोषित कर दी हैं।
नियामक आयोग के चेयरमैन हेमन्त वर्मा ने घरेलू विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट वृध्दि की घोषणा की है …अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओ की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि होगी और 220 किलो वाट एवं 132 किलोवाट के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया जायेगा …एच वी 5 श्रेणी पोहा मुरमुरा मिल को वर्तमान टैरिफ ऊर्जा प्रभार में 5 प्रतिशत की छूट दी गयी है एच वी 3 टैक्सटाइल उद्योग पावरलूम, हैंडलूम, जुट फैक्ट्री एवं इथेनॉल उद्योग बको ऊर्जा प्रभार में 15 प्रतिशत की छूट मिली है। गैर सब्सिडी वाले कृषि विद्युत पम्प वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट मिली है .


WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
