ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ बगिया में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी  कौशल्या साय और अन्य परिवारजन भी मौजूद रहे

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और यह हमें अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है और यह सिर्फ घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने विचारों और जीवन में सकारात्मकता लाने का अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने अपने धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस पर्व को खास बनाने की खुशी व्यक्त की और प्रदेशवासियों से यह आह्वान किया कि दीपावली के इस पावन अवसर पर समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भावना बनाए रखें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button