छत्तीसगढ़

अभनपुर में अवैध अहाते हटाए गए

Spread the love
Listen to this article

आबकारी, राजस्व और टीम प्रहरी की संयुक्त कार्रवाई

 

 रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजस्व विभाग, आबकारी विभाग एवं नगर पालिका अभनपुर के संयुक्त अभियान में अभनपुर उरला स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के पास संचालित अवैध अहातों को हटाया गया। इस कार्रवाई में टीम प्रहरी का भी सहयोग रहा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार केवल लाइसेंसी अहाते ही संचालित करने की अनुमति है। अवैध अहातों पर निरंतर करवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लाइसेंसधारी अहातों से प्राप्त शुल्क शासन के राजस्व के रूप में जमा  होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर जिले के अहातों से 9,20,04,325 रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है। इस कार्यवाही में तहसीलदार अभनपुर श्रीमती सीता शुक्ला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी  टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षकगण  नीलम स्वर्णकार,  प्रकाश देशमुख,  कौशल सोनी,  मेधा मिश्रा,  प्रीति कुशवाहा, अभनपुर थाना से उपनिरीक्षक  भीम कुमार सोम तथा टीम प्रहरी से  तसव्वुर अली एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button