छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

Spread the love
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं  से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय को  विस्तार से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री  साय ने धैर्यपूर्वक सभी बिंदुओं को सुना और कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कर्मचारी वर्ग शासन-प्रशासन की रीढ़ है। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण से ही शासन की नीतियाँ और कार्यक्रम प्रभावी रूप से क्रियान्वित होते हैं।

भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कमल वर्मा, प्रांतीय सचिव  राजेश चटर्जी, प्रांतीय प्रवक्ता  जी.आर. चंद्रा एवं  चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री  रोहित तिवारी, प्रांतीय सलाहकार बी.पी. शर्मा,  पंकज पाण्डेय,राकेश शर्मा, उप जिला संयोजक जशपुर अजय गुप्ता तथा जिला संयोजक जशपुर  संतोष कुमार टांडे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button