राज्य समाचार

राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे टीआई लक्ष्मण केंवट, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में दिखाया साहस

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट को राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में उनके साहस और वीरता के लिए दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लक्ष्मण केंवट ने बताया कि उन्हें 2007 में पुलिस में भर्ती होने के बाद बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में 2012 में पोस्टिंग मिली। उस समय यहां भीषण नक्सली खौफ था। उन्होंने बताया कि उन्हें बस्तर के हालात देखकर रोंगटे खड़े हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नक्सलियों का डटकर सामना करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बस्तर पोस्टिंग के दौरान 100 नक्सलियों को मार गिराने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने 23 मार्च 2014 को अपना पहला एनकाउंटर किया, जिसके बाद उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 36 ऑपरेशनों में शामिल होकर 92 नक्सलियों का सफाया कर चुके हैं

लक्ष्मण केंवट ने बताया कि वे हर एनकाउंटर के बाद अपनी बुलेट पर मारे गए नक्सलियों के आंकड़े अपडेट कराते हैं। अभी उनकी बुलेट पर लिखा है- अब तक 83…, लेकिन उन्होंने बताया कि 92 इतनी जल्दी पहुंच गया कि वे अपडेट करा नहीं पाए हैं।

लक्ष्मण केंवट ने 16 अप्रैल 2023 को कलपर की पहाड़ी में सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में 187 जवानों की टीम का नेतृत्व किया। इसमें 29 नक्सलियों को घेरकर मारे गए थे। इसके बाद पूरे बस्तर में पुलिस का मनोबल इतना ऊंचा हो गया था कि एक के बाद एक लगातार ऑपरेशन करते नक्सलियों को मार रहे हैं। हाल ही में मानपुर में हुए ऑपरेशन में उनके नेतृत्व में दो बड़े नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलाम मारे गए। 100 नक्सलियों को मारे गिराने के लक्ष्य से वे मात्र 8 कदम दूर हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button