राज्य समाचार

सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बहनों ने बांधी राखी

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भाजपा परिवार की बहनों ने राखी बांधकर स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने विजय शर्मा को दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने भी बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राखी का यह बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का वचन भी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह
प्रतिबद्ध है और बहनों के इस स्नेह को वह अपने कार्यों के माध्यम से सार्थक करेंगे। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।

मौके पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button