राज्य समाचार

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अशोक वाटिका के प्रवेश और पार्किंग शुल्क को तत्काल वापस लेने कलेक्टर और आयुक्त को दिए निर्देश

जनहित को मंत्री श्री देवांगन ने लिया तत्काल संज्ञान

 

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। अशोक वाटिका के रखरखाव और संचालन के नाम पर लगाए गए शुल्क को नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है की अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा अशोक वाटिका गार्डन प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क वसूल किये जाने के नाम पर प्रस्ताव पारित किया था। आम जनों के माध्यम से संज्ञान मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने तत्काल कलेक्टर और आयुक्त को यह शुल्क वापस लेने के निर्देश दिए।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त से दूरभाष पर चर्चा कर कहा की कोरबा शहर की जनता मेरे परिवार का हिस्सा है, किसी भी प्रकार की शुल्क का वहन नहीं करना पड़े। शुल्क के बजाए उद्यान के सुविधा को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अशोक वाटिका के साथ साथ सभी उद्यानों के उचित रखरखाव करने कहा।

मंत्री श्री देवांगन के साथ_ साथ महापौर श्रींमती राजपूत ने भी आयुक्त से पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने हेतु आवश्यक कदम जल्द उठाने के निर्देश दिए गए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button