राज्य समाचार
युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
बिलासपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र में छटघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने अरपा नदी में छलांग लगा दी. आस-पास के लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी है. नदी में खोजबीन जारी है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा.
Live Cricket Info

