राज्य समाचार

भाजपा नेताओं ने सुरेश कुमार शर्मा को विधिक सलाहकार नियुक्ति पर दी बधाई…

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय बालको में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सम्माननीय सदस्य पूर्व उपाध्यक्ष, पब्लिक नोटरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार शर्मा को नगर पालिका निगम कोरबा के विधिक सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई दी गई।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षद, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सुरेश कुमार शर्मा को बधाई दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व महामंत्री सुमित तिवारी एवं मंडल के पूर्व महामंत्री, पूर्व पार्षद लोकेश चौहान भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, महामंत्री संपत यादव, मंडल के उपाध्यक्ष मनोज भारिया, अधिवक्ता रवि मानिकपुरी, मंडल महामंत्री गढ़, मंत्री राजा शर्मा, अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद मांझी सहित भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर सुरेश कुमार शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका निगम कोरबा के विधिक सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा नेताओं ने सुरेश कुमार शर्मा की नियुक्ति पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button