राज्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Spread the love

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य सरकार द्वारा “छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना“ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष में मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जैसे ओलंपिक,खेल, विश्वकप, एशियाड तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को यात्रा व्यय और खेल उपकरणों हेतु प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि की अधिकतम तीन लाख रुपए होगी या वास्तविक व्यय देय होगी। साथ ही खेल उपकरण हेतु खिलाड़ियों द्वारा खेल उपकरण सामग्री की अभिप्रमाणित कोटेशन, सामग्री दर की प्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगाः चयन पत्र, प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का प्रमाण, यात्रा टिकट की प्रतिलिपि आदि। अनुदान के प्रकरणों पर प्रभारी मंत्री के अनुशंसा, अनुमोदन पश्चात कलेक्टर द्वारा कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन, अनुशंसा के अनुसार ही प्रस्ताव जिला कलेक्टर द्वारा अनिवार्यता उपलब्ध कराया जायेगा तथा जारी किया जायेगा। खेल विभाग से मिली जानकारी अनुसार खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया हुआ हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि स्वीकृति की पात्रता होगी। खेल उपकरण की मांग की गई राशि या बाजार मूल्य पर उक्त सामग्री की राशि जो भी कम हो स्वीकृति योग्य होगी। यह योजना राज्य के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाई तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button