राज्य समाचार

शिक्षित बेरोजगारों के लिए 23 जून को जॉब फेयर का होगा आयोजन, 120 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) रोजगार की तलाश कर रहे रायपुर जिले के शिक्षित युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा 23 जून 2025 (सोमवार) को जॉब फेयर का आयोजिन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस हेडक्वार्टर, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

इन कंपनियों में होगी भर्ती

इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की 3 प्रतिष्ठित कंपनियों हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस, रायपुर, इन्फिनिटी सर्विस, रायपुर और रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, रायपुर द्वारा अलग-अलग 120 पदों पर भर्ती की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्लेसमेंट कैंप के दौरान इन पदों पर की जाएगी भर्ती

अप्रेंटिस
एल.पी.ओ.
सीनियर एग्जीक्यूटिव (एच.आर.)
फील्ड एसोसिएट
टेली कॉलर
सुपरवाइजर

कौन कर सकता है आवेदन?

12वीं
स्नातक
एम.बी.ए. एच.आर.
आयु सीमा
इस जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को उनके कौशल और पदानुसार ₹9,000 रुपये से ₹25,000 रुपये प्रति माह तक का सैलरी दी जाएगी। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है।

नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button