राज्य समाचार

जांजगीर में चोरों का आतंक, सूने मकान को बनाया निशाना, गहने-जेवरात समेत 10 लाख रुपये की चोरी

जांजगीर: शहर के वार्ड 18 स्थित बिल्डर के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया और 1 लाख 73 हजार, सोने-चांदी जेवरात के साथ 10 लाख की चोरी की है. जांजगीर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही है और पुलिस को चोरों के द्वारा लगातार चुनौती दी जा रही है. चोरी की बड़ी वारदात के बाद डॉग स्क्वायड और FSL की टीम मौके पर पहुंची और मामले में तफ़्तीश कर रही है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक़ जांजगीर के वार्ड 18 निवासी आशीष गौरहा, अपने परिवार के साथ अमरकंटक गया हुआ था और घर में कोई नहीं था. चोरों ने इसका फायदा उठाया और दरवाजों की कुंडी, ताला तोड़कर भीतर घुसे. कमरे के भीतर आलमारी में रखे नगद 1 लाख 73 हजार और सोने-जेवरात को चोरों ने पार कर दिया है. खास बात यह है कि जिले में लगातार चोरी की घटना हो रही है और पुलिस के लंबे हाथ से चोर दूर हैं. रोज चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को लगातार चोर चुनौती दे रहे हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button