राज्य समाचार

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः उद्योग मंत्री कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शनिवार 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा में जिला स्तर पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला स्तर पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब यह कार्यक्रम सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड के स्थान पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेशन हॉल रजगामार रोड जिला जेल के पास कोरबा में आयोजित होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधि समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में होने वाले योग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किया है।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में बताया कि व्यक्तिगत रूप से योग करने वाले प्रत्येक शासकीय, निजी एवं अन्य आयोजक संस्थाओं एवं व्यक्तियों को आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीयन कराना आवश्यक होगा। उन्हें इस पोर्टल पर योगाभ्यास से संबंधित छायाचित्र भी अपलोड करना आवश्यक है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button