राज्य समाचार

वंचितों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं : सांसद

Spread the love

प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय अभियान

 

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत आज गरियाबंद के गांधी मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम क्षेत्र के विधायक  रोहित साहू ने की। अतिथियों ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर लोगों को दी जा रही योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया। अतिथियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को स्वरोजगार से जोड़ने भुंजिया जनजाति के हितग्राहियों को हालर मिल सेट, मनिहारी सामान एवं कंप्यूटर सेट का भी वितरण किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ, सबका विकास के तहत देश की जनजाति सदस्यों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी नागरिकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो संख्या में कम होने के कारण अक्सर विकास की मुख्यधारा से वंचित रह जाते हैं। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 17 मंत्रालय के माध्यम से 25 से अधिक योजनाओं को समन्वित कर वंचित जनजातियों तक पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास सुनिश्चित कर रहा है कि इन समुदायों को भी बिजली, सड़क, अपनी, स्वास्थ्य सुविधाएँ, शिक्षा और अन्य व्यक्तिगत लाभ योजनाओं का पूरा फायदा मिल सके। इसके तहत गरियाबंद जिले में भी 30 जून तक 31 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद् गरियाबंद अध्यक्ष  रिखीराम यादव, कलेक्टर  बी एस उइके, जिला पंचायत के सीईओ  जी आर मरकाम, अपर कलेक्टर  नवीन भगत, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, श्रीमती नंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चंद्राकर सहित अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक  रोहित साहू ने  भगवान बिरसा मुंडा के स्मरण में जनजाति सदस्यों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री धरती आबा जनजाति अभियान के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से आज पूरा देश तरक्की कर रहा है। शासन द्वारा संचालित योजनाएं समाज की उन्नति और तरक्की का बेहतर मार्ग है। इसकी पहुंच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि आदिवासी सदस्य योजना का लाभ उठा सकें और अपने परिवार व समाज के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।  साहू ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में मोबाइल टावर, सड़कें, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएँ दूर-दराज के गांवों तक पहुंच रही हैं। सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि प्रत्येक व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे।

कंप्यूटर सेट, मिनी हालर मिल एवं मनिहारी व्यवसाय से जनजाति सदस्य होंगे मजबूत- राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आर्थिक सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी के तहत भुंजिया विकास अभिकरण अंतर्गत 10 हितग्राहियों को मनिहारी दुकान संचालन के लिए मनिहारी सामग्री प्रदान किया गया। इसी प्रकार सीएससी संचालन के लिए 10 हितग्राहियों को कंप्यूटर सेट एवं 11 हितग्राहियों को मिनी हालर मिल सेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी सहित अतिथियों ने हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं अपने परिवार के विकास के लिए शुभकामनाएं दी। स्वरोजगार के लिए शासन से सहायता मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही आजीविका के क्षेत्र में तरक्की के लिए तत्परता दिखाई। हितग्राहियों ने कहा कि शासन की सहायता से मिले सामग्रियों की मदद से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिल गया है। जिसका अच्छे से संचालन कर उनके परिवार के पालन पोषण एवं आर्थिक तरक्की में मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्टाल के माध्यम से अतिथियों ने 10 किसानों को धान बीज, पांच किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि पत्र, दो मछली जाल,  दो आइस बॉक्स, पशु औषधि किट, 4 आयुष्मान कार्ड, 5 फूड बॉस्केट वितरण सहित तीन शिशुओं का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान कर गोद भराई रस्म संपन्न कराया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button