राज्य समाचार

कैलाशपुर में हाथी का तांडव, किसानों के घर को पहुंचाया नुकसान

बलरामपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। वाड्रफनगर वन क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है. रविवार तड़के सुबह एक हाथी आबादी वाले क्षेत्र के करीब पहुंच गया और किसानों के घर को नुकसान पहुंचाया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

इलाके में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, लगभग रविवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच हाथी ने कैलाशपुर गांव में तांडव मचाया है। किसान का घर में जमकर तोड़फोड़ की है. दहशत से लोग घर में छिपे हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। नुकसान का आंकलन जारी है। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी कैलाशपुर के जंगल में मौजूद है, जिसे भगाने में कोशिश की जा रही है . लगातार हो रही हाथी की आमद से ग्रामीण भयभीत है। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से की सुरक्षा की मांग की है. फिलहाल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुआ है. लोगों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button