राज्य समाचार

संतोषी भण्डारी का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल के लिए चयन

बीजापुर की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोषी भण्डारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण  (SAI)  के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  (NCOE) भोपाल के लिए किया गया है। यह चयन भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल 2025 को जारी की गई चयन सूची के आधार पर हुआ है, जिसमें देशभर की 10 बालिका एथलीट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संतोषी भण्डारी सूची में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं, जो बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्रा हैं। उन्होंने हाल ही में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 11 से 14 जनवरी 2025 तक रांची झारखंड में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 400 मीटर में 1ः02 मिनट और 600 मीटर में 1ः41 मिनट का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त किया।

इसके पूर्व, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 35वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप जो 4 से 6 अक्टूबर 2024 को नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी उसमें उन्होंने 4वां स्थान प्राप्त किया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण हर वर्ष देशभर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें  (NCOE) में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और डाइट की सुविधा प्रदान करता है। संतोषी भण्डारी के इस उपलब्धि पर बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने उन्हें स्पोर्ट्स किट भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी एनपी गवेल सहित कोच  संदीप गुप्ता उपस्थित रहे। बीजापुर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button