अपराध
Trending

थाना प्रभारी हटे, डीजल माफिया जागे — कुसमुंडा खदान बना जंगलराज का अड्डा, गैंगवार में टूटा पैर, बोलेरो पर हमला

थाना प्रभारी हटे, डीजल माफिया जागे — कुसमुंडा खदान बना जंगलराज का अड्डा, गैंगवार में टूटा पैर, बोलेरो पर हमला

कोरबा। जिस दिन थाना प्रभारी रूपक शर्मा का तबादला हुआ, उसी दिन कुसमुंडा खदान में डीजल माफिया की सांस में जान लौट आई। एसईसीएल कुसमुंडा एरिया आज फिर चोरी, लूट और संगठित अपराध का अड्डा बन चुका है — और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बनकर खामोश खड़ा है।

पुख्ता ख़बर है कि बीते दिन कुसमुंडा खदान में नवीन गिरोह और राजा खान गैंग के बीच जोरदार गैंगवॉर हुआ। डीजल चोर राजा खान का एक पैर फैक्चर हो गया और उसकी बोलेरो गाड़ी पर पथराव हुआ, जो सीधे नवीन गैंग द्वारा किया गया। चौंकाने वाली बात ये कि नवीन पर पहले से 5000 रुपये का इनाम है, लेकिन वह आज भी खदान क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा है। क्या पुलिस को दिखाई नहीं देता ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कैसी पुलिसिंग है, जहां वांछित अपराधी आंखों के सामने है और कार्रवाई दूर-दूर तक नहीं ?

सूत्रों की मानें तो खदान में हैवी व्हीकल्स से डीजल चोरी की जा रही है, और रात में ही पंतोरा क्षेत्र में सप्लाई कर दी जाती है। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं, या फिर… सब कुछ ‘मैनेज’ है?

त्रिपुरा राइफल्स के कुछ जवानों की संलिप्तता की चर्चाएं भी तेज हैं। अगर यह सच है, तो यह सिर्फ चोरी नहीं, सुरक्षा तंत्र का सीधा मजाक है।

कुसमुंडा में डीजल चोरी सिर्फ अपराध नहीं, पूरी व्यवस्था पर करारा तमाचा है। इनामी बदमाश खुलेआम घूम रहा है, गैंगवार में लोग घायल हो रहे हैं, और पुलिस सिर्फ कागजी खानापूर्ति में व्यस्त है।

प्रश्न यह है — क्या कुसमुंडा अब अपराधियों का राज बन चुका है ? क्या थाना प्रभारी रूपक शर्मा की सख्ती के हटते ही माफिया फिर बेलगाम हो गया ? युवराज तिवारी की सक्रियता कब इस गैंग का सफाया कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।युवराज तिवारी नये प्रभारी बने हैं अब देखना होगा अपराधी कब तक खैर मनाएंगे और इनके पकड़ से बच पाते हैं.

अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो अगली खबर पाली के जैसे ही किसी बड़े जनहानि या खून-खराबे की हो सकती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button