राज्य समाचार

विधायक ने सुशासन शिविर में हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सुशासन तिहार का आयोजन बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना में किया गया जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने ग्रामीणों को  छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया।

सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान तहसील सन्ना  पहुंची भगत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में जशपुर में विकास तेजी से हो रहा है और सड़क,पूल पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का मांग शिविर में किया। जिसके त्वरित निराकरण का आश्वासन विधायक ने देते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को अवगत कराया और निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, आनंद यादव, काजल राय, और बगीचा एसडीएम रितुराज बिसेन, नसरुल्ला सिद्दीकी, बलवंत गुप्ता, राकेश गुप्ता सरपंच सन्ना सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button