राज्य समाचार
पार्षद दुबे ने किया सड़क चौड़ीकरण का शुभारंभ
बालको – वेदांता द्वारा नगर में किए जा रहे कई उत्कृष्ट कार्य में एक कार्य सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुचारू ढंग से बनाए रखने के उद्देश्य से नगर के सड़कों का किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य बेरियर सेक्टर 4 से मिनिमाता स्कूल वार्ड 42 में प्रारंभ किया गया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

कार्य प्रारंभ के पहले वार्ड पार्षद सत्येंद्र दुबे को बालको नगर प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया गया था, कार्य स्थल पर उपस्थित होकर कार्य सिद्धि हेतु पार्षद दुबे ने कोरबा नगर की प्रसिद्ध देवी सर्व मंगला माई के नाम से पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम आरंभ कराया।
इस अवसर पर पार्षद दुबे के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य संजय पांडेय, सुरेश सिंह, जिला विधि प्रकोष्ठ के आर टी आई प्रभारी रामकिशोर शर्मा, लाल बहादुर चौहान उपस्थित रहे।

