राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, डेढ़ साल बाद आरोपी को 20 साल की जेल

बीजापुर जिले में एक युवक ने 12 साल की नाबालिग का रेप किया है। जब नाबालिग घर में अकेली थी तो युवक उसके घर में घुस गया, और जबरदस्ती नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग गर्भवती हुई तो परिजनों को पूरी जानकारी मिली। करीब डेढ़ साल बाद दंतेवाड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी युवक को 20 साल की सजा सुनाई है।

दरअसल, यह मामला साल 2022 का है। पीड़ित बच्ची की मां ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि, उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। मौका देखकर अरुण राणा जिसकी उम्र 23 साल है, घर में घुस गया था। यहां बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। शादी करूंगा कहकर बार- बार यह कृत्य करता रहा। इस बीच बच्ची गर्भवती हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गर्भवती होने की बात जब घर में परिजनों को पता चली तो मां ने बच्ची से पूछा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में 9 लोगों का बयान दर्ज किया गया है। जिसके बाद आज दंतेवाड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे शैलेष शर्मा की विशेष अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है।

2 दिन पहले भी एक आरोपी को सुनाई सजा

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का पहला मामला नहीं है। ऐसे अपराध क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे हैं। 2 दिन पहले भी दंतेवाड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मासूम बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button