राज्य समाचार

अधजले हालत में ओडिशा के जंगल में मिला छग के लापता युवक का शव

Spread the love

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव ओडिशा के नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला के जंगल में अधजले हालत में गुरुवार मिला है और शव के पास से उसकी जली हुई बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है.

वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था और बीते 7 दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था, इसके बाद से वो न तो लौटा और न ही उसकी कोई खबर मिली। परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशुदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या कर शव को बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button