राज्य समाचार

पुलिस कांस्टेबल ने की मोबाइल चोरी

अंबिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले अपने मोबाइल को ऑपरेटर से चार्ज लगाने कहता है और कंप्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल को अपने शातिराना अंदाज से पार कर देता है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक ग्राहक सेवा केंद्र का है। मामले को लेकर ग्राहक सेवा में काम करने वाले ऑपरेटर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं  कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के नाम से एफआईआर दर्ज कर शिकायतकर्ता को गुमराह कर रहे हैं। ग्राहक सेवा में काम करने वाला युवक मोबाइल नहीं मिलने से परेशान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने नहीं की कोई करवाई

सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक की पहचान होने के बावजूद कोतवाली पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही है। आरोपी आरक्षक का नाम दुर्गेश दीक्षित बताया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक ग्राहक सेवा केंद्र का है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button