राज्य समाचार

डुप्लीकेट होलोग्राम के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर में दो स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. शंगीता, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम (CSMCL) श्री श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टीम द्वारा टाटीबंध-सिलतरा बायपास स्थित ग्राम तेंदुआ के पास बी.एच. ढाबा, थाना आमानाका, जिला रायपुर में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई।

इस दौरान ढाबा संचालक संकट मोचन सिंह उर्फ शंकर बिहारी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई, जिसमें वेलकम डिस्टिलरी प्रा. लि. बिलासपुर अंकित मसाला मदिरा पाव के 105 ढक्कन, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लि. कुम्हारी अंकित गोवा मदिरा पाव के 3 ढक्कन, 165 स्पंज वाइसर, 1150 नग शोले मसाला देशी मदिरा के स्टीकर एवं 35 होलोग्राम शीट में कुल 1460 डुप्लीकेट पॉली होलोग्राम शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button